गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कौशल विकास कार्यशालाओं का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. रेनू के निर्देशन में आयोजित किया गया। पांच दिवसीय कुकरी वर्कशॉप और दस दिवसीय आर्ट-क्राफ्ट एवं नीडल बेस्ड मशीन प्रशिक्षण का सफल आयोजन हुआ। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को स्वरोजगार और हुनर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य पुष्पा अंतिल, डॉ. रितु तोमर और महिला सेल की टीम ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। संवाद