फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीमा को बेहतर कार्य करने के लिए मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी के बोहड़ाखुर्द निवासी सीमा देवी को स्वयं सहायता समूह प्रमुख के तौर पर बेहतर उपलब्धियों के लिए अवॉर्ड फॉर बेस्ट परफॉर्मेंस सेल्फ हेल्प ग्रुप का पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को सीमा को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के हरियाणा हेड मो. आरिफ और सीएससी के मैनेजर विकास पुनिया ने सम्मानित किया। सीमा ने ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजर दिप्ती ढींढसा और सुशीला को धन्यवाद दिया है। सीमा ने बताया कि वर्ष 2021 में वे एसएचजी से जुड़ी थीं। उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचानपत्र, बैंक अकाउंट खुलवाने जैसी सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें