ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम व वीवी पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की गहन जांच की जो ठीक मिली। सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो