फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टरों में पार्किंग के साथ 4 मंजिला घरों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरों के निवासियों ने बैठक में दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुुुरुग्राम। हरियाणा सरकार से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बसाए गए सेक्टरों में 4 मंजिल घर और ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग यानी इस तरह 5 मंजिलों के घरों संबंधित निर्णय पर जनता के विचार आमंत्रित किए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 23 ए में इसको लेकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और जागरूक निवासियों ने बैठक आयोजित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह कहा गया कि पुराने बसे सेक्टरों में 4 मंजिल और पार्किंग बनाने की इजाजत से शहर में नियोजित तरीके से बसे सेक्टरों के निवासियों को कई किस्म की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नियमानुसार लोगों ने सेक्टरों में एक से ढाई मंजिल के घर बनाए हुए हैं, इसमें नियमानुसार खाली जगह छोड़ी गई है। जहां पेड़ पौधे, गार्डन बनाए गए हैं। सेक्टरों में पहले से भी काफी पेड़ पौधे हैं। यहां शांंति और सुव्यवस्था है मगर 4 मंजिल के घरों की सरकारी इजाजत के बाद जमीनें बिल्डरों को बेची जाएगी। वे फ्लोर तैयार कर बेंचेगे, यहां जनसंख्या का दबाव बढ़ेगा जबकि सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर अधिकतम ढाई मंजिल के घरों में रहने वाले लोगों के हिसाब से ही बनाए गए हैं। जो लोग अपने पुराने घर पर 4 मंजिला घर नहीं बना सकेंगे या मोहवश बिल्डर को बेचकर फ्लोर नहीं बनवाएंगे, उन्हें अपने घर में रहने में काफी मुश्किल आएगी।
इसके पहले भी 4 मंजिला घरों को कुछ साल पहले इजाजत मिली थी, जिन इलाकों में घर बनाए गए हैं, वहां ऊंचाई से धूप नहीं मिलने के कारण पेड़ पौधे सूख रहे हैं। स्थानीय लोगों को पार्किंग, सीवेज, पानी समेत कई दिक्कतें आएंगी। जेपी दहिया द्वारा आयोजित इस बैठक में कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सेेक्टर 14 के कल्याण सिंह शर्मा ने बताया कि पहले तो सरकार हमसे पूछती नहीं थी। अब जब पूछ रही है तो ऑन लाइन पोर्टल पर जाकर हम लोगों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को विरोध दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर 4 मंजिलें घरों और पार्किंग की अनुमति का हो रहा विरोध
- पुराने सेक्टर जो नियोजित तरीके से बसाए गए हैं, उनका स्वरूप बेतरतीब हो जाएगा।
- ढाई मंजिल तक के घरों के आस-पास पेड़ पौधे जीवित थे मगर 4 मंजिलें बनने के बाद आस-पास के पेड़ पौधे सूख जाएंगे
- पुराने सेक्टर अभी भी हरे-भरे और खुले-खुले हैं, 4 मंजिल की इजाजत के बाद घरों पर जनसंख्या का दबाव बढ़ेगा।
- जो लोग 4 मंजिला घर नहीं बना सके उनके पड़ोस में 4 मंजिले घर बनने से उनके घरों में धूप हवा की समस्या आएगी
-4 मंजिलें घरों की दीवारें ज्यादा मोटाई वाली बनेंगी, पड़ोस के पुराने बने घरों पर इसका दबाव आएगा और वे घर कमजोर होंगे
- ढाई मंजिल के घरों में रहने वालों के हिसाब से बनाए गए सीवेज और पानी लाइन पर ज्यादा लोड पड़ेगा
- सेक्टर की बसी बसाई कॉलोनियां बिल्डर लाइसेंस एरिया में बदलेंगे लोग अपनी जमीनें अधिक कीमत मिलने के लालच में बिल्डरों को बेंचेगे और सेक्टर व्यवसायिक क्षेत्र में बदल जाएगा
- जनसंख्या का दबाव और अराजकता बढ़ेगी
- पिछले दिनों जिन सेक्टरों में चार मंजिले घर बने हैं, वहां पार्किंग में ड्राइवर, केयर टेकर आदि को बसा कर लोग पार्किंग बाहर कर रहे हैं
- पार्किंग को लेकर लड़ाइयां होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें