फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 12 महीने में जर्जर हुई सेक्टर-45 की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-45 में महज 12 महीने पहले बनी सड़क की खस्ताहाल स्थिति ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ स्थानीय निवासी सारिका वर्मा ने वीडियो में निराशा जाहिर करते हुए कहा जब एक साल पहले यह सड़क बनी थी तब सेक्टर वासियों में खुशी की लहर थी कि आखिरकार उन्हें एक अच्छी सड़क मिली है लेकिन महज 12 महीनों के भीतर इसका पूरी तरह जर्जर हो जाना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय निवासियों और करदाताओं के पैसों की सीधी बर्बादी है। वीडियो के माध्यम से निवासियों ने स्थानीय पार्षद, मेयर, विधायक और सांसद के साथ-साथ हुडा, नगर निगम गुरुग्राम और जीएमडीए की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें