फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं आरंभिक अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 22 अगस्त को स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दी है। जिलाधीश एवं डीसी उत्तम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस क्षेत्र में फोटोस्टेट मशीन और अन्य प्रतिलिपि बनाने वाले उपकरणों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें