फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंचायत राशि गबन मामले में सेक्रेटरी गिरफ्तार, सरपंच सहित अन्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। गांव डूडोली में पंचायत खाते से 24 लाख की पीआरआई राशि निकालकर गबन के मामले में बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी सेक्रेटरी मुबीन को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। गबन के इस मामले में सरपंच जेकम, फर्म मालिक अखलाक निवासी गोहिता सहित कई लोग फरार हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक कई महीने पहले गांव डूडोली के पंचायत खाते से सरपंच जेकम ने सेक्रेटरी से मिलीभगत करके अखलाक नाम के व्यक्ति की फर्म के नाम पर 24 लाख रुपये की राशि निकाल ली। जिसे सरपंच और सेक्रेटरी ने हड़प लिया। जब यह मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो मामले की जांच की गई, जांच सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए। इस संबंध में बिछोर पुलिस ने आरोपी जेकम सरपंच, सेक्रेटरी मुबीन, फर्म मालिक अखलाक सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सेक्रेटरी मुबीन को नूंह से गिरफ्तार किया, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। पुन्हाना डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत सेक्रेटरी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में बाकि आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें