गुरुग्राम । कमला नेहरू पार्क में मंगलवार को योग शिविर का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी योग शिविर की शुरूआत सुबह सात बजे की गई। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें सिखाईं। संवाद