फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कम आने पर एसडीएम ने किया उमरा के सरकारी स्कूल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उसके बावजूद कक्षा 12वीं का और दसवीं का परीक्षा परिणाम जिले के लिए बेहद निराशाजनक रहा। इसको लेकर फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी ना0 लक्ष्मी नारायण ने गांव उमरा के एक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जहां अध्यापकों की पूरी हाजिरी पाई गई। उपमंडल अधिकारी ना0 लक्ष्मी नारायण का कहना है कि 12वीं कक्षा का परिणाम कम रहने पर क्षेत्र के स्कूलों के अब लगातार निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने सभी अध्यापकों को परीक्षा परिणाम को लेकर जहां अपनी चिंता जाहिर की। वहीं, भविष्य में अध्यापकों द्वारा किसी भी प्रकार की कमी न बरती जाए, इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें