गुरुग्राम। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 14 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का शनिवार को हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में अनावरण हुआ। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इसे लोकार्पित किया। गुरुग्राम के मूर्तिकार नरेश कुमावत ने इस कलाकृति की परिकल्पना और मूर्तिकला की है। प्रतिमा में मनमोहन सिंह को पुस्तक लिए आगे बढ़ते हुए दर्शाया गया है। यह प्रतिमा उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान की स्थायी स्मृति होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मूर्तिकार नरेश कुमावत को सम्मानित किया। संवाद