फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एससीआरटी में शिक्षकों को एआई से सशक्त बनाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष प्रशिक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस चरण में कुल 1750 शिक्षकों ने प्रशिक्षण के लिए नामांकन कराया है। एससीआरटी की आईटी विंग के प्रमुख मनोज कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन सभी प्रतिभागी शिक्षकों का प्री-टेस्ट लिया गया, जिससे उनकी तकनीकी समझ और एआई से संबंधित प्रारंभिक ज्ञान का आकलन किया जा सके। वहीं प्रशिक्षण के समापन पर 23 फरवरी को पोस्ट-टेस्ट आयोजित किया जाएगा, ताकि शिक्षकों की सीख और प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कुल पांच प्रमुख मॉड्यूल्स के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इनमें बेसिक्स ऑफ एआई, जनरेटिव एआई व प्रॉम्प्टिंग तकनीक, एआई टूल्स व एप्लीकेशंस, एआई आधारित यूज़ केस तथा एआई एथिक्स और रिस्क मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें