पटौदी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन हुए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र भारद्वाज स्कूल पहुंचे। भाजपा नेता ने विद्यार्थियों को बताया कि अपनी शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा विषय पर आयोजित चर्चा में दिए गए टिप्स को हमेशा याद रखें। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल अभय सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश कुमार, प्रेम रोहिल्ला, महेश, देवेंद्र, योगिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।