गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित मंगला फुटवियर शोरूम के बाहर से बुधवार दोपहर एक युवक स्कूटी चोरी कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम संचालक अमित मंगला ने स्कूटी बाहर खड़ी की थी। फुटेज में युवक स्कूटी पर बैठता और कुछ मिनट बाद उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। फुटेज देखकर लोग आरोपी को पकड़ने के लिए बाहर दौड़े, लेकिन वह भागने में सफल रहा। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। ब्यूरो