फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 एरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ओला स्कूटी से जा रही युवती की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड के देहरादून निवासी 29 वर्षीया तनुश्री गुरुग्राम के सेक्टर-36 स्थित एवीएल सोसाइटी में रहती थी। वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। सोमवार शाम करीब सात बजे तनुश्री ने सेक्टर 49 के आईटी पार्क से एवीएल सोसाइटी जाने के लिए ओला स्कूटी बुक की थी। यूपी के मैनपुरी निवासी सत्येंद्र सिंह स्कूटी चला रहा था और तनुश्री पीछे बैठी थी। सोसाइटी के निकट ही पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक फरार हो गया। घटना में तनुश्री और सत्येंद्र दोनों को काफी चोटें आईं। जिनको पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तनुश्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तनुश्री के परिजनों को सूचना दे दी और कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें