मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 एरिया में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के जेजे कैंप तिगड़ी निवासी अशोक ने कहा कि वह किसी काम से अपने दोस्त दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी प्रदीप के साथ स्कूटी पर गुरुग्राम आया था। स्कूटी को प्रदीप चला रहा था, वह पीछे बैठा था। घाटा गांव की लाल बत्ती के निकट फरीदाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करते हुए स्कूटी को साइड मार दी। जिस पर दोनों रोड पर गिर गए। वहीं ट्रक का टायर प्रदीप के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।