फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार हटाने के विवाद में स्कूटी को मारी टक्कर, केरोसिन डाल जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवक की उंगली भी चबाई, घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में कार हटाने के विवाद में स्कूटी सवार युवक से मारपीट कर केरोसिन डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी कार से स्कूटी को टक्कर भी मारी। आरोपी के पिता ने युवक की उंगली चबा डाली। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, वजीराबाद गांव के इंद्रजीत यादव ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 10 बजे स्कूटी से घर जा रहा था। उसके घर के पास गली में पवन कुमार अपनी कार लेकर खड़ा था। आरोप है कि उसने कार हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पवन ने कार पीछे कर स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित इंद्रजीत ने बताया कि इस दौरान पवन के पिता भी आ गए। दोनों ने मिलकर उसे पीटा। पवन के पिता ने उसकी उंगली चबा डाली। इसके बाद पवन का बेटा घर से केरोसिन ले आया और उस पर डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और उसे वहां से निकालकर अस्पताल ले गए। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें