फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बरसात से पहले स्कूलों में होंगे मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव रोकने के छतों और नालियों की होगी सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून की दस्तक से पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को स्कूल परिसरों की स्थिति जांचने और जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्कूलों में जलभराव की समस्या रोकने के लिए विशेष योजना तैयार की है। अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों की छतों, नालियों और पानी निकासी के रास्तों की समय रहते सफाई कराई जाए, ताकि भारी बारिश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही जर्जर भवनों और रिसाव वाली छतों की पहचान कर मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने को भी कहा गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों की नियमित निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें