गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा ने सितंबर में स्कूलों में दीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। प्रदेश के 1164 स्कूलों में से अब तक 365 में पीएलसी गतिविधियां पूरी हो चुकी हैं। शेष स्कूलों को समय पर गतिविधियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को सीपीडी कोर्स पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार होगी। दीक्षा कक्षा को नियमित समय-सारणी में शामिल करने के साथ निरीक्षण के दौरान गतिविधियों की जांच की जाएगी। प्रत्येक डीईआईईडी कॉलेज से कम से कम 50 विद्यार्थी शिक्षकों के सीपीडी कोर्स में पंजीकरण का लक्ष्य है। संवाद