फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज बारिश से स्कूल की दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण कई मार्गों में भारी जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बीते दो दिन से बरसात लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश के कारण कई मार्गों में भारी जलभराव हो गया। गांव भंगवो में तेज बारिश से सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई। इसके अलावा स्कूल कमरों में दरारे आ गईं। कमरों की छतों से पानी टपकने के कारण बच्चों के बैठने की डेस्क और फर्नीचर का सामान भीगता रहा। सोमवार को प्रशासन की ओर से स्कूल बंद करने का आदेश था, जिसके कारण बच्चे स्कूल में नहीं पहुंचे थे। स्कूल की दीवार गिरने के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि मुनासिब ने बताया कि सोमवार को उन्हें स्कूल की दीवार गिरने की जानकारी मिली तो वह स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल के कमरों की छतों से पानी टपक रहा था, कई दीवारों में दरारें थीं। सोमवार को स्कूल बंद करने के जिला प्रशासन के निर्णय का उन्होंने स्वागत करते हुए कहा कि बरसात के कारण स्कूल भवन में पानी का रिसाव ज्यादा हुआ है। इसके अलावा जफराबाद मोड़ से सुन्ध, चाहल्का और भंगवो की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढों में भारी जलभराव हो गया।वाहन चालक और राहगीरों के लिए यहां से गुजरना दूभर रहा।
विज्ञापन


फोटो:भंगवो गांव में स्कूल चारदीवारी की गिरी दीवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें