फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल के छात्रों ने कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया समझी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। ओम्पी ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने कक्षा से बाहर जाकर कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को समझा। व्यावहारिक जानकारी देने के लिए स्कूल की ओर से छात्रों को अलग-अलग स्थानों का दौरा कराया गया। इस दौरान उन्होंने कचरा कम करने और उसके उचित निस्तारण के बारे में जानकारी हासिल की। छात्रों ने नगर निगम की लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग साइट का दौरा किया। यहां उन्होंने लंबे समय से जमा कचरे की छंटाई और अलग-अलग सामग्री को पृथक करने की प्रक्रिया देखी। उन्हें बताया गया कि रिसाइकिल और दोबारा इस्तेमाल होने वाली सामग्री को अलग किया जाता है। इसके बाद छात्रों ने मानसून ब्रीज सोसायटी के कंपोस्टिंग प्लांट का दौरा किया। यहां उन्हें गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के फायदे बताए गए। छात्रों ने गीले कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया भी देखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें