फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तितली पार्क में स्कूल विद्यार्थियों ने सीखा प्रकृति संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित तितली पार्क में बच्चों ने विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी ली। अमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभन्न पेड़ो की विशेषता, उपयोग और इतिहास की जानकारी विशेषज्ञों ने दी। इस मौके पर बच्चों को पेड़ लगाने से होने वाले फायदे और वे अपने आस-पास किसतरह के पौधे लगा सकते हैं, इसपर चर्चा की गई। फाउंडेशन प्रमुख अनिल जैन समेत विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों को विभिन्न पेड़ पौधों का महत्व समझाया गया। बच्चों ने इस मौके पर पेड़ों को बचाने की थीम पर एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया। अनिल जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों को इस पार्क का भ्रमण कराया जाता है। शुक्रवार के भ्रमण कार्यक्रम में सेक्टर 23 ए कार्टरपुरी स्थित सूर्यम तपह पाठशाला के बच्चे इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके साथ इनकी शिक्षिकाएं अनामिका गौड़,अनुराधा धारीवाल, गीता दास और फाउंउेशन की ओर से सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें