मांकड़ौला में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
फर्रुखनगर। खंड के मांकड़ौला गांव स्थित एमडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को स्कूल संस्थापक जोगेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत देश को आजादी मिली थी। तिरंगा यात्रा मांकड़ौला गुरुग्राम मेन रोड से होकर गांव मांकड़ौला, प्रेम नगर की गलियों से होती हुई निकाली गई। यात्रा में बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। संवाद