फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित डा. बी. आर. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर और समाज के वंचित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए पोर्टल 15 अगस्त 2025 से 31 जनवरी 2026 तक खोला गया है। इच्छुक विद्यार्थी इस निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं। डाॅ. वशिष्ठ ने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वंचित समुदायों से संबंध रखने वाले छात्रों से योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें