गुरुग्राम यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के खेल विभाग द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय इंटर कॉलेज किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-51 स्थित विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
टूर्नामेंट में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध 4 कॉलेजों के करीब 35 विद्यार्थियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। 55 किलो भार वर्ग में सौरभ ने पहला और दीपक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में कैलाश ने पहला, योगेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
73 किलो भार वर्ग में पीयूष लाम्बा ने पहला, अंकित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित हुए किक बॉक्सिंग सह आत्मरक्षा शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि किक बॉक्सिंग एक बेहतरीन खेल है। यह हमें स्थिरता, धैर्य, ध्यान, और कौशल विकसित करने में मदद करता है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की खेल अधिकारी डॉक्टर सुनीता कोक और कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।