फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सौभाग्या कश्यप ने तैराकी में तीन स्वर्ण व एक रजत जीतकर नेशनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा सौभाग्या कश्यप ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में सौभाग्या ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान सौभाग्या ने अपने बेहतरीन स्ट्रोक्स और तेज रफ्तार से दर्शकों व निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रशिक्षक ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि सौभाग्या ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन को लेकर सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें