फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर शर्मा की जुबान काटने घोषणा करने वाला सतपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के उनकी जुबान काटने की एवज में एक करोड़ का इनाम घोषित करने वाले भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने बृहस्पतिवार को नवाब सतपाल तंवर को गुरुग्राम स्थित आवास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है, जब गुरुग्राम पुलिस ने तंवर के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, उकसाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें तंवर ने बीते दिनों धमकाते हुए ऐलान किया था कि जो भी नूपुर की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें