फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जंतर-मंतर में छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज की सर्व कर्मचारी संघ ने की निंदा, न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक। संगठन
विज्ञापन
फोटो - निंदा करते कर्मचारी।
विज्ञापन

नूंह। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला नूंह (मेवात) कमेटी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल और गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की। जिला प्रधान जयकुंवार दहिया, समुन खान, निसार अहमद और योगराज दीक्षित ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार आंदोलन दबाने के बजाय पेपर लीक रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और बल प्रयोग से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। संघ ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई तथा पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कर्मचारियों, किसानों, छात्रों और युवाओं से साझा संघर्ष में शामिल होने तथा आगामी जिला स्तरीय रैलियों में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें