फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी वोट पर लड़ा सरपंच का चुनाव, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। डूडोली गांव में फर्जी वोट पर सरपंच पद का चुनाव लड़ने के आरोपी जमील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुन्हाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने ग्राम सचिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ग्राम सचिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर की तलाश कर रही है।
बतादें कि जिला उपायुक्त नूंह के आदेश पर पुन्हाना के खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी की शिकायत पर सरपंच जमील खान, ग्राम सचिव रणधीर व डाटा एंट्री ऑपरेटर शहाबुदीन के खिलाफ फर्जी वोट बनाने के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। डूडोली गांव निवासी महादेव ने उपायुक्त को शिकायत दी थी कि उसने पंचायत चुनावों में डूडोली गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनके विरुद्ध जमील ने भी सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। ग्राम पंचायत में जमील के नाम से किसी भी व्यक्ति की कोई वोट नहीं है। शिकायत पर उपायुक्त ने इसकी जांच एसडीएम पुन्हाना से कराई, जिसमें जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सरकारी प्रकाशन की वोटर लिस्ट व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुन्हाना के कर्मचारी द्वारा दी गई वोटर लिस्ट में भिन्नता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुन्हाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीडीपीओ की शिकायत पर डूडोली के सरपंच जमील अहमद, ग्राम सचिव व डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जमील को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की रिमांड की मांग की लेकिन अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें