फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संस्कृत ने ली छात्रों की परीक्षा, अर्थशास्त्र के प्रश्न रहे आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचबीएसई के 12वीं के छात्रों ने संस्कृत व सीबीएसई के छात्रों ने अर्थशास्त्र का पेपर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जिले में बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के तहत विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 12वीं के छात्रों ने संस्कृत का पेपर दिया, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र की परीक्षा दी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। साथ ही उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे, जो समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेपर का स्तर संतुलित था और उन्हें हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।

-



सीबीएसई बोर्ड - पेपर काफी संतुलित था



अर्थशास्त्र का पेपर काफी संतुलित था। अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे, इसलिए पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - तमन्ना



प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था और समय भी पर्याप्त मिला। मैंने इस पेपर में काफी अभ्यास किया था जिसकी वजह से पेपर और आसान लगा। - मुस्कान




जो पढ़ा था पेपर वही आया था। पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया था, इस पेपर में पास होने की उम्मीद है। - भूमिका

परीक्षा से पहले घबराहट हो रही थी, लेकिन पेपर के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया हैं। - खुशी


हरियाणा बोर्ड - सिलेबस से हटकर थे प्रश्न

संस्कृत का पेपर काफी आसान और समझने योग्य था। अधिकतर प्रश्न किताब से ही आए थे, इसलिए मुझे पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - हिमांशी

प्रश्नपत्र का स्तर थोड़ा कठिन था और कुछ सवाल सिलेबस से हटकर लगे। पूरे पेपर को समय पर पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहा। - नंदनी

शुरुआत में ही पेपर देखकर घबराहट बढ़ गई। पेपर अपेक्षा से कठिन था, हालांकि मैंने कोशिश की कि सभी सवाल अटेंड कर सकूं। - मुस्कान

पेपर आसान नहीं था, खासकर व्याकरण वाले प्रश्नों ने काफी समय ले लिया। मुझे कुछ प्रश्नों में दिक्कत हुई। - रिया


- स्वरांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें