पटौदी। भोड़ाकलां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में ठाकुर गुरदयाल चौहान की अध्यक्षता में गोशाला कमेटी का पुनर्गठन हुआ। संजय व्यास सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए। इस दौरान आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान महेश सैनी ने आठ वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा सौंपा। नवनिर्वाचित प्रधान संजय व्यास ने एक सप्ताह में नई कार्यकारिणी बनाने का वादा किया। इस दौरान ग्राम सरपंच मनबीर चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद