फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायकों के घरों पर डेरा डालेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी, मुख्य बाजारों में मांगों को लेकर पर्चे भी बांटेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। ठेका सफाई कर्मचारियों को काम से हटाने के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल के बीच ही सफाई कर्मियों ने ऐलान किया है कि वह अब विधायकों, निगम आयुक्त के आवासों के बाहर डेरा डालेंगे। अपनी मांगों को लेकर मुख्य बाजारों में पर्चे बांटेंगे। साथ ही कहा कि जब तक हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि 3480 कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते दुकानदारों ने राशन देना बंद कर दिया है। किराया न दिए जाने से मकान मालिक घर से बाहर करने की धमकी दे रहे हैं। अब सफाई कर्मचारी विधायक सुधीर सिंगला, राकेश दौलताबाद और निगम आयुक्त पीसी मीणा के आवासों के बाहर डेरा डालेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम इकाई के प्रधान रामसिंह ने कहा कि 15 अक्तूबर को रोहतक में आक्रोश रैली होने जा रही है। उसमें अपनी ताकत को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी बातचीत हुई है वह सफल नहीं रही है। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। अग्निशमन विभाग को निकाय में शामिल किया जाए। 1327 ड्राइवरों , फोरमैनों को सृजित पदों पर समायोजित किया जाए। धरना प्रदर्शन में संघ के नेता बसंत कुमार, सुशीला देवी, सोनिया, अनिता देवी, रीना देवी जिला प्रधान राजेश कुमार, इकाई के नेता कैलाश संगेलिया, महेश, रीना देवी, मंगल, सम्मी, सुमित, संजय धर्मपाल, कर्मबीर, तेजपाल,अनुज कांगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें