फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सानिया सईद अदा करती हैं सीता माता की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम संस्कृति का संदेश देती है गीता भवन की रामलीला
विज्ञापन


फोटो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की छात्रा है सानिया
पूनम
गुरुग्राम। शहर में बीते 75 साल से हो रही गीता भवन की रामलीला न केवल साझी संस्कृति की मिसाल है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम संस्कृति का संदेश भी देती है। यहां रहने वाली सानिया सईद बीते तीन साल से सीता माता की भूमिका अदा करती आ रही हैं। खास बात यह भी है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की छात्रा सानिया ने खुद ही रामलीला में रोल अदा करने में दिलचस्पी दिखाई थी। सानिया की बहन मुस्कान भी इसी रामलीला में सुमित्रा का किरदार निभाती रही है। इस बार मुस्कान तारा और सुलोचना की भूमिका में नजर आएगी।
रामलीला कमेटी के संयोजक मुनीश खुल्लर बताते हैं कि पिछले तीन साल से इस रामलीला में सानिया सईद सीता की भूमिका निभा रही हैं। इस साल भी सानिया सीता और वेदवती की भूमिका में होंगी। सानिया पहले छोटे-छोटे रोल करती थीं। संयोजक बताते हैं कि सानिया की दिलचस्पी के कारण ही उन्हें यह भूमिका दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी रामलीला के अभिनय में धर्म आड़े नहीं आता है। सानिया जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की छात्रा है। सानिया की बहन मुस्कान भी सुमित्रा की भूमिका निभाती रही हैं। इस बार वह तारा और सुलोचना की भूमिका अदा करेगी।
विज्ञापन

आगा हसन के लिखे संवाद बोलता है रावण:
इस रामलीला कमेटी के संरक्षक सुरेंद्र खुल्लर बताते हैं कि जब यहां उनके पिता मुल्कराज खुल्लर ने रामलीला शुरू करवाई थी, उस वक्त डायलॉग उर्दू में लिखे होते थे। उर्दू में रामायण के डायलॉग लिखे होते थे और उसे किरदार बोलते थे। उस समय लोग पढ़ने लिखने के लिए उर्दू का प्रयोग करते थे। बाद में जसवंत सिंह और राधेश्याम रचित डायलॉग का प्रयोग होने लगा। ये हिंदी में हैं, मगर रावण के किरदार के लिए अभी भी आगा हसन के लिखे डायलॉग प्रयोग में लाए जाते हैं। हमारी रामलीलाओं में जाति और धर्म का भेद नहीं होता।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को होगी शुरुआत:
इस बार गीता भवन की रामलीला की शुरुआत 14 अक्तूबर को माता की चौकी के साथ होगी। 15 से मंच पर लीला शुरू हो जाएगी। पीछे स्क्रीन लगा होगा, जिसमें दृश्य दर्शाएं जाएंगे। यह रामलीला नई तकनीक के प्रयोग के लिए भी जानी जाती है। नई पीढ़ी के लोग इसमें शामिल हैं। इस बार रामलीला में राम की भूमिका में मयंक चावला होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें