नूंह। खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पुनहाना में मिठाइयों और पनीर के नमूने लिए। विभाग की ओर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की पुष्टि हो सके।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास जागलान ने मिठाई विक्रेताओं से दुकानों और मिठाई बनाने वाले स्थानों पर साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रत्येक खाद्य कारोबारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुकानदार मिठाइयों के नाम, उनकी बिक्री दर और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे घी, वनस्पति या तेल की जानकारी काउंटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। संवाद