गुरुग्राम। 29 और 30 नवंबर को सेक्टर-55 स्थित यूनिफाईड टाइटन्स टेबल टेनिस अकादमी में गुरुग्राम जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयुवर्गों में प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों ने अपनी कौशल का परिचय दिया। बालक वर्ग में अंडर-9 में समर के नाम रहा, जबकि अंडर-11 में प्रियंशु ने जीत हासिल की। वहीं, बालिका वर्ग में अंडर-9 में कृतिका विजेता रहीं। इसके साथ ही अंडर-11 में मान्या ने पहला स्थान हासिल किया। संवाद