अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के अजय ने कहा कि वह गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में रहते हैं। उनकी दुकान में तीन साल से पश्चिम बंगाल का तुलाराम राई बतौर सेल्समैन का काम कर रहा था। रात करीब 12 बजे तुलाराम शॉप बंद करके सड़क की दूसरी साइड कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलकर निकल गया। तुलाराम की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा और उसे निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।