फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में साक्षी और धैर्य अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सराय गांव के खेल परिसर में आयोजित जिला तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में साक्षी ने 126 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। निमिषा ने 123 स्कोर के साथ दूसरा स्थान, लवन्या ने 110 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अनन्या बंसल ने 100 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में धैर्य सिंह ने 160 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। पार्थ ने 155 स्कोर के साथ दूसरा, आदित्य यादव 129 स्कोर के साथ तीसरा और गुलशन 125 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग बालिका वर्ग में वैष्णवी ने 102 स्कोर के साथ बाजी मारी। ऋतिका सामल 87 स्कोर के साथ दूसरे, अंशिका राठी 85 स्कोर के साथ तीसरे और माही धूमन 64 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, अंडर-19 वर्ग बालक वर्ग में सोनू कुमार ने 127 स्कोर बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। विवेक ने 116 स्कोर दूसरे, वंश ने 95 स्कोर के साथ तीसरे और कार्तिक ने 93 स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें