फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेटे के नौवें जन्मदिन के लिए पटौदी पैलेस पहुंचे सैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान का नौवां जन्मदिन 20 दिसंबर को पटौदी पैलेस में धूमधाम से मनाएंगे। बृहस्पतिवार देर शाम सैफ पैलेस पहुंच चुके हैं, जबकि करीना शनिवार को तैमूर और छोटे बेटे जेह के साथ पहुंचेंगी। पैलेस में पिछले कई दिनों से जोर-शोर से सजावट का कार्य चल रहा है। मुख्य द्वार पर पेंटिंग, अंदरूनी सज्जा और स्विमिंग पूल के पास फैंसी लाइटें लगाई गई हैं। जन्मदिन पर करण जौहर समेत फिल्मी हस्तियां, निकट मित्र और तैमूर के दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है। सैफीना हमेशा से तैमूर का जन्मदिन पटौदी पैलेस में ही मनाते आए हैं। करीना को यह पैलेस बेहद पसंद है, इसलिए हर बार यहीं उत्सव होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें