फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 28 जुलाई तक किया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09425/26 के संचालन में 28 जुलाई तक विस्तार किया है। जुलाई माह में यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चार ट्रिप में चलेगी। इस ट्रेन से गुरुग्राम के अलावा गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09425 के लिए 6 जुलाई से 27 जुलाई तक चार ट्रिप की समयावधि में विस्तार किया गया है। यह रात 9.35 बजे साबरती से चलकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करती है। वहीं, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09426 में 7 जुलाई से 28 जुलाई तक चार ट्रिप की समयावधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन हरिद्वार से रात 9.30 बजे चलकर अगली सुबह 4.44 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें