फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि पर की खेती, तीन किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के बहरौला गांव में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के लिए प्रस्तावित शामलात जमीन पर अवैध रूप से खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पंचायत विभाग की शिकायत पर तीन किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, बहरौला ग्राम पंचायत ने 170 एकड़ भूमि को स्टेडियम निर्माण के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को प्रस्तावित किया था। पंचायत ने इस भूमि पर खेती न करने के निर्देश जारी किए थे और गांव में सार्वजनिक घोषणा भी कर दी गई थी। इसके बावजूद गांव के तीन किसान रवि, भीम और बाली ने जमीन पर फसल बो दी। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी होडल नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने तीनों किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें