फर्रुखनगर। खंड के गांव मोकलवास में बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और किसानों को बैंकिंग प्रणाली, बचत, बीमा और डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड एमडी राजा उर रहमान सर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता का मतलब सिर्फ बैंक अकाउंट, बचत या लोन की जानकारी होना नहीं है। असली वित्तीय साक्षरता तब है जब सही जानकारी के साथ हम सही समय पर सही फैसला भी लें संवाद