फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओखा-शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ओखा-शकूर बस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09523/09524) के संचालन में विस्तार किया है। इसका सीधा लाभ जिले और एनसीआर के हजारों यात्रियों को मिलेगा, जो छुट्टियों में अपने गृह राज्यों की यात्रा करते हैं। ट्रेन संख्या 09523 ओखा से 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:07 पर गुड़गांव स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09524 शकूर बस्ती से 15 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी और 1:58 पर गुड़गांव स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जैसे द्वारका, खंभालिया, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, महेसाणा, पालनपुर, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली कैंट और शकूर बस्ती तक पहुंचेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और गुरुग्राम सहित एनसीआर के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें