फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम जीती, बसंत रहे मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
22वें क्रिकेट महामुकाबले में आज तीन मैच खेले जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के नेतृत्व में चल रहे 17 दिवसीय 22वें क्रिकेट महामुकाबले में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में जॉनवाल क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी बसंत रहे। दूसरे मैच में मैत्री इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जवाबी पारी में रॉयल क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के बसंत रहे जिन्होंने 71 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब टीम के प्रधान छत्रपाल सिंह चौहान व टीम के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला खांड़सा क्रिकेट क्लब व धुरंधर क्रिकेट क्लब के बीच होगा जबकि दूसरा मुकाबला झेरावाली ढाणी क्रिकेट क्लब व अशोका स्टील क्रिकेट क्लब और तीसरा मुकाबला बीबीसी क्रिकेट क्लब व कापड़ीवास क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें