सोहना। रोटरी क्लब साउथ गुरुग्राम का प्रथम स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संगठन में ही समाज की वास्तविक शक्ति निहित होती है और जो समाज संगठित होता है, वही निरंतर प्रगति करता है। सामाजिक संस्थाओं को समाजोपयोगी कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कस्बे के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के आगमन पर क्लब सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। संवाद