सोहना। सोहना-गुरुग्राम मार्ग स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसाइटी में गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि गुरुग्राम जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने शिरकत की। इसके बाद गरीब जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। क्लब की ओर से कार्यक्रम में करीब 600 गरीब परिवारों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर क्लब द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान नवीन गोयल, असमी भारद्वाज, सह सचिव डॉ़ निधि कांत, उपप्रधान नेहा टिकमनी, प्रोजेक्ट चैयरमेन संजय पारीक, राजकुमार, गिरीश सिंघल, मनमोहन कपूर, वर्षा अग्रवाल, रजत जैन आदि मौजूद रहे। संवाद