गुरुग्राम। रोटरी की ओर से द्वारका स्थित यशोभूमि में वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर, गुरुग्राम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर डॉ. रवि गुगनानी ने दिया। इस बार जिले के रोटरी ब्लड सेंटर को लाइफसेवर अवॉर्ड मिला। साथ ही रोटरी ब्लड सेंटर के प्रेसिडेंट डॉ. मुकेश शर्मा को उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए सम्मानित किया गया, जिसकी वजह से जिले का रोटरी ब्लड सेंटर पूरे देश में नंबर वन स्थान पर पहुंच गया है। रोटरी ब्लड सेंटर के प्रेसिडेंट डॉ. मुकेश शर्मा ने संकल्प लिया कि यह सेंटर गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों के गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना जारी रखेगा। वहीं, डॉ. सुनील तनेजा (चीफ मेडिकल ऑफिसर), डॉ. महिमा (मेडिकल ऑफिसर), मनोज कुमार मंडल (चीफ टेक्निकल ऑफिसर), उर्वशी शर्मा (क्वालिटी मैनेजर), शैली (हेड स्टाफ नर्स) और अजीत सिंह (चीफ डायलिसिस टेक्नीशियन) सुभाष वर्मा (चेयरमैन एमेरिटस), मुनीष खुल्लर (जनरल सेक्रेटरी), ऋषि मुनि भारद्वाज को सम्मानित किया गया। संवाद