गुरुग्राम। रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर में बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी सोसाइटी ने दिवाली मनाई। अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि सेंटर में 168 थैलेसीमिया और किडनी मरीजों को मुफ्त इलाज व डायलिसिस सुविधा देता है। प्रस्तावित रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का काम अगली दिवाली से पहले शुरू होने की उम्मीद है। इस मौके पर महासचिव मुनीश खुल्लर और संयुक्त सचिव पवन सपरा ने सभी कर्मचारियों और रोटेरियनों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, उत्तम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद