फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया और भाऊ गैंग के बीच की कड़ी था रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया और भाऊ गैंग के बीच की कड़ी था रोहित
विज्ञापन


रंगदारी लेने वालों का नंबर और लोकेशन उपलब्ध कराता था बदमाशों को

खैरमपुरिया का सबसे करीबी था रोहित, पुलिस से खतरा होने पर थाईलैंड बुला लिया था आरोपी को


मयंक तिवारी

गुरुग्राम। हिसार में कार शो रूम संचालक से पांच लाख रंगदारी मांगने के बाद चर्चा में रोहित का नाम सामने आया था। एसटीएफ ने राकेश उर्फ काला की गिरफ्तारी के बाद उसे मोबाइल नंबर व सूचना देने वाले रोहित को गिरफ्तार करने में सफलरा मिली है।
एसटीएफ की माने तो बालसमंद गांव का रहने वाला रोहित गांव वालों के लिए बहुत सीधा बच्चा है। मगर उसकी करतूत से एसटीएफ के होश उड़े हुए हैं। हिसार में शो रुम के सामने चली गोली में उसकी लोकेशन मौके पर नहीं थी, मगर उस कारोबारी का नंबर राकेश उर्फ काला तक पहुंचाने में रोहित की संलिप्ता है। उसके मोबाइल से ही नंबर फॉरवर्ड हुआ है।
विज्ञापन

एसटीएफ के सूत्रों की माने तो काला खैरमपुरिया को चमकाने का काम रोहित करता था। वह पैसे वालों का नंबर उनकी लोकेशन यानी उनकी रेकी करता था। वह खैरमपुरिया को बताता था कि अब वह कहां है। जिसके बाद थाईलैंड में बैठा राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया उसे फोन करके उसकी लोकेशन बता कर धमकाता था। इतना ही नहीं भाऊ गैंग के बदमाशों को संसाधन उपलब्ध कराने से लेकर उनके लिए रेकी करता था।

पिता करते हैं खेती

हिसार के बालसमंद गांव का रहने वाला रोहित के माता-पिता बहुत साधारण परिवार से है। उनके पिता का खेती-बाड़ी का काम है। गांव में उनका परिवार बड़ा सज्जन माना जाता था। रोहित राकेश के संपर्क में पहले से था। राकेश उर्फ काला के थाईलैंड जाने के बाद उसका संपर्क बना रहा। जिसकेे चलते वह वारदात को अंजाम देता रहा।

दो माह पहले गांव में देखा गया था रोहित

एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित दो माह पहले गांव में देखा गया था। हिसार में हुई वारदात का पूरा जाल बिछाने के बाद वह अंडर ग्राउंड हो गया था। एसटीएफ की जांच में जब राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया से संपर्क का खुलासा हुआ। उसके बाद रोहित रा नाम सामने आया।
विज्ञापन



वर्जन

रोहित की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया से जुड़े अन्य मामलों का जल्द खुलासा करेगी। एसटीएफ आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूरे मामले का खुलासा कर रही है। - सिमरनजीत सिंह, डीआईजी, एसटीएफ गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें