गुरुग्राम। जिले के भोरा कलां क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को जीएसएसएस भोरा कलां स्कूल की टीम ने भोरा कलां क्रिकेट अकादमी की टीम को 2 रन से हरा दया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएसएसएस भोरा कलां स्कूल ने 3 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोरा कलां क्रिकेट अकादमी की टीम 7 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। जीएसएसएस भोरा कलां की ओर से रोहन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मयंक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद