नूंह। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन 13 और 14 नवंबर को भिवानी में होगा। इसमें रोडवेज के निजीकरण का विरोध, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने बताया कि सरकारी बसों की संख्या 14 हजार करने, निजी परमिट रद्द करने और खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने 362 मार्गों पर 3648 निजी परमिट देने का फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 जून को परिवहन मंत्री के साथ वार्ता में मानी गई मांगें भी लागू नहीं हुई हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संवाद