गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ रही उमस ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बुधवार को हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई गई है।